Samastipur

प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में खेलेंगे समस्तीपुर के संदीप, पिता चलाते हैं ऑटो…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की गई। इस ऑक्शन में पटना पाइरेट्स ने कबड्डी खिलाड़ी समस्तीपुर के संदीप को अपनी टीम से जोड़ा है। संदीप को पटना पाइरेट्स ने नौ लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। इसके साथ ही समस्तीपुर के संदीप प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में बिहार से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आटो चालक हैं संदीप के पिता :

समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर के रहने वाले संदीप के पिता ऑटो चलाते हैं। अत्यंत गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह कबड्डी खिलाड़ी टीम में रेडर की भूमिका निभाते हैं। अपने खेल को बारीकी देने के उद्देश्य से संदीप ने अपने जिले से निकल कर पटना स्थित पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चलने वाले एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

वर्तमान में मदुरैय में चल रहे युवा कबड्डी चैंपियनशिप में खेल रहे संदीप ने अपने प्रदर्शन से पीकेएल का टिकट कटाया है। संदीप के उपलब्धियों पर नजर डाले तो वह जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, जूनियर फेडरेशन कप के अलावा लगातार तीन सालों से वे युवा कबड्डी सीरीज में बिहार का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।

सदीप कुमार के चयन को लेकर एनआइएस कबड्डी कोच अभिनव व भवेश के देखरेख में कबड्डी का प्रशिक्षण लेने वाले संदीप के चयन पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह (पूर्व मुख्य सचिव), उपाध्यक्ष रामाकांत प्रसाद, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह, दोहा एशियाड के स्वर्ण विजेता राजीव कुमार सिंह, चांदनी कुमारी, बिहार ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी, सचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद, सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, निदेशक सह सचिव पंकज राज ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

पटना पाइरेट्स की टीम :

पटना पाइरेट्स की टीम में मंजीत दहिया, रोहित, साजिन चन्द्रशेखर, कृष्ण, राकेश नरवाल, संजय, अंकित, दीपक कुमार, डैनियल ओमोंडी ओधिआम्बो, झेंग-वेई चेन, महेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, सचिन तंवर, नीरज कुमार, त्यागराजन युवराज, नवीन शर्मा, रंजीत वेंकटरमण नाइक, अनुज कुमार, मनीष धूल, कुनाल मेहता, सुधाकर एम, अबिनंद सुभाष शामिल हैं।

2 दिसंबर से शुरू होगी प्रो कबड्डी लीग :

बता दें कि सोमवार 9 अक्टूबर से शुरू हुई प्रो कबड्डी सीजन 10 की नीलामी में 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। अलग-अलग टीमों ने कई मशहूर चेहरों को अपनी टीम में शामिल करने के साथ ही कई नए खिलाड़ियों भी मौका दिया। इस नीलामी का हिस्सा 500 से ज्यादा खिलाड़ी थे। इसके साथ ही ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023’ की दो फाइनलिस्ट टीमों के 24 खिलाड़ियों को भी इस सीजन के प्लेयर पूल में शामिल किया गया था। PKL 10 की शुरुआत 2 दिसंबर 2023 से होगी भारत के 12 शहरों में आयोजित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 मिनट ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

1 घंटा ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

2 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

11 घंटे ago