Bihar

बिहार पुलिस के शहीद जवान अमिता बच्चन की पत्नी को सौंपा गया 25 लाख का चेक, वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने की थी हत्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान वैशाली जिला बल के सिपाही अमिता बच्चन अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हो गये थे। इस घटना के बाद शहीद की पत्नी कोमल कुमारी को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के अनुशंसा पर 25 लाख का चेक निर्गत किया गया। इसे विशेष दूत के द्वारा शहीद अमिता बच्चन के घर पर भेजा गया है।

बता दें कि अपराधियों ने सिपाही अमिता बच्चन को वैशाली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में काफी रोष था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत अपराधियों को अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद थाने ले जाने के दौरान दोनों अपराधियों ने गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया।

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पीछा करने के क्रम में दो अपराधियों ने वैशाली जिला बल के सिपाही / 979 अमिता बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिपाही अमिता बच्चन अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते शहीद हो गए। हत्या में शामिल दोनों अपराधियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए जब दोनों अपराधियों को हाजीपुर ले जाया जा रहा था तभी गोसवर के पास पुलिस की गाड़ी में साथ बैठे पुलिसकर्मियों का रायफल छिनकर और धक्का देकर दोनों अपराधी गाड़ी से कूद कर भागने लगे। तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए पीछा किया।

जब दोनों भागने लगे तब पुलिस ने अपराधियों पर गोली चला दी जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गये। घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। मृत अपराधियों की पहचान जहानाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे बिट्टू कुमार और गया के बुनियादगंज स्थित मानपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार के बेटे सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। घटना से जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर शहीद अमिता बच्चन की पत्नी को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

3 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

4 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

6 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

7 घंटे ago