Bihar

खुशखबरी! बिहार में फिर होगी 1.10 लाख शिक्षकों की भर्ती, तेजस्वी बोले- छात्र जारी रखें अपनी तैयारी और मेहनत

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में एक लाख 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों की फिर से नियुक्ति होगी। और जल्द ही बीपीएससी इस संबंध में विज्ञापन जारी कर सकता है। शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज की वैकेंसी का ऐलान खुद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया है। और अभ्यर्थियों से मेहनत और तैयारी जारी रखने को कहा है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा आपन बिहार, नौकरियां अपार। शिक्षक भर्ती परीक्षा के ऐतिहासिक प्रथम चरण में 𝟏,𝟐𝟐,𝟑𝟐𝟒 अभ्यर्थी सफल हो चुके है। दूसरे चरण में 𝟏,𝟏𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक शिक्षकों की फिर से नियुक्ति की जाएगी। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी और मेहनत जारी रखें।

इस मामले में शिक्षा विभाग बिहार लोक सेवा आयोग से बची हुई रिक्तियों की जानकारी मांगने जा रहा है। जिसके बाद तय होगा किस विषय में कितनी वैकेंसी बाकी हैं। शिक्षक नियोजन में सबसे ज्यादा नियुक्तियां माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों से जुड़ी होंगीं। वहीं दूसरे फेज के वैकेंसी का विज्ञापन नवंबर में आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 90804 रिक्त पदों में केवल 49905 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं। अब भी 40899 पद खाली हैं। इसी तरह प्लस टू स्कूलों के लिए 37710 और कक्षा 6 से 8 के लिए रिक्त पदों की संख्या 31982 है। जो कुल मिलाकर 1 लाख 10 हजार रिक्तियां हैं। जिनके लिए अगले चरण में बहाली होगी।

आपको बता दें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो नवंबर को गांधी मैदान में 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र देंगे। तीन नवंबर को ये शिक्षक अपने विद्यालय में योगदान देंगे। शिक्षा विभाग ने बताया कि दो नवंबर को अपराह्न तीन बजे गांधी मैदान में नियुक्तिपत्र वितरण समारोह होगा। इसमें बीपीएससी से नवनियुक्त 25 हजार शिक्षक सभी जिलों से आएंगे। समारोह में सभी जिलों, सभी वर्गों और सभी श्रेणियों का प्रतिनिधित्व होना है। ये सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान से बस द्वारा दो नवंबर की सुबह गांधी मैदान पहुंचेंगे। दो नवंबर को समारोह के बाद सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान में रात को वापस पहुंचेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago