Samastipur

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर के तत्वधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केसरी श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा एक सभा का आयोजक किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें आधुनिक बिहार के निर्माता की संज्ञा दी और कहा की ऐसे समय में जब बिहार बिलकुल साधनविहीन था ऐसी परिस्थिति में उन्होंने बिहार को सजाने और संवारने का काम किया। बरौनी का रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, थलमर पवार, बोकारो इस्पात कारखाना, सिंदरी का खाद कारखाना, रांची का एचईसी, तेनुघाट परियोजना, वाल्मीकि नगर गंडक पर बैराज का निर्माण, वीरपुर का कोसी बैराज आदि उनके सुदृढ़ नेतृत्व का ही परिणाम है। समाज से ऊंच नीच का भेद भाव मिटाने के लिए, जमींदारी उन्मूलन कार्य उन्हीं के कार्यकाल की देन है।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, राम उदार महतो, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, उपेंद्र नाथ तिवारी, सुनील पासवान, दीप नारायण ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, सुरेश कुमार महतो, एस०सी०एस०टी० प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, गणेश चौधरी, कुमार गौरव, दिलदार हुसैन, हामिद जोहैर, महफूज आलम आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

शादी के सीजन में गैस की किल्लत न हो, इसको लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक

समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के केवस निजामत गांव में दर्जनभर खस्सी और बकरी की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ब्लूटूथ डिवाइस कान में और रिसिवर अंडरवियर में प्राइवेट पार्ट के पास छीपाकर दे रहा था परीक्षा, ‘ब्लिंक-ब्लिंक’ की आवाज पर ऐसे धराया 

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में BPSC द्वारा आयोजित AEDO परीक्षा में ब्लूटूथ से नकेल करते दो परीक्षार्थी रंगे हाथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…

8 घंटे ago

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

22 घंटे ago