Bihar

बिहारः ATS व STF में भी अब महिला पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, थानों में मिलेगी ये जिम्मेदारी…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की महिलाएं अब अबला नहीं दिखेंगी. उनकी इस पुरानी छवि को बिहार पुलिस में बीते 10 वर्षों के दौरान बहाल हुई 24 हजार से अधिक महिलाएं तोड़ती हुई नजर आ रही हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय ने फिलहाल बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को डायल 112, साइबर यूनिट और सोशल मीडिया सेंटर में बहाल कर रखा है, लेकिन अब उनको पारंपरिक रूप से पुरुषों का कार्य कहे जाने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा (बॉडीगार्ड), आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में भी तैनात किया जायेगा. इसे लेकर उनको विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है.

थानों में भी मिलेगी ये जिम्मेदारी

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक डायल 112, साइबर यूनिट और सोशल मीडिया सेंटर में कार्य करने हेतु महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी है. 24 घंटे कार्यरत डायल 112 के राज्यस्तरीय कॉल सेंटर में 100% महिलाएं ही कार्यरत हैं. थानों में 20% अपर थानाध्यक्ष का कार्यभार महिलाओं को सौंपा गया है, ताकि वे भविष्य के थानाध्यक्ष नेतृत्व के लिए तैयार हो सकें. पटना के ट्रैफिक प्रबंधन में महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 75% पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) तथा 40% सिपाही के पदों पर महिलाओं का पदस्थापन किया गया है. साथ ही राज्य के प्रत्येक जिले में स्थापित 40 महिला थानों में महिला पदाधिकारियों को प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.

परिवार-ड्यूटी के बीच संतुलन बनाने का हो रहा प्रयास

राज्य पुलिस बल में महिलाओं की संख्या करीब एक चौथाई होने की वजह से उनके ड्यूटी और परिवार के बीच संतुलन बनाये रखने को लेकर भी मुख्यालय के स्तर से प्रयास हो रहा है. स्थानांतरण की नयी नीति बनायी जा रही है, जिसमें विभाग में कार्यरत पति-पत्नी को एक ही कार्यक्षेत्र में पदस्थापित करने का काम किया जायेगा. सभी नये थानों में नयी डिजाइन स्वीकृत महिलाओं के लिए बैरक, शौचालय, पालना घर आदि का निर्माण कराया गया है. मातृत्व अवकाश के साथ ही दो वर्षों के चाइल्ड केयर अवकाश का भी प्रावधान है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago