बिहार में विजयादशमी के दिन पटना सहित अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ओडिशा तट तक फैले इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम भी करवट ले सकता है। इन सभी मौसमी प्रभाव के चलते दशहरे पर बारिश की आशंका जताई गई है। सोमवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह के समय हल्की धुंध की स्थिति बनी रहेगी।
हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इनके प्रभाव से तापमान में आंशिक गिरावट आएगी। सुबह और शाम में लोगों को सिहरन का अहसास होगा। पछुआ हवा के कारण प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। शुष्क हवाओं के प्रवाह से पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मुजफ्फरपुर में 7 दिनों में रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में एक से दो डिग्री और तापमान में गिरावट की बात कही है। दोपहर में लोगों को गर्मी महसूस होगी, तो वहीं शाम होने पर हल्की ठंड का एहसास होगा। वहीं भागलपुर में मौसमी कारकों के प्रभाव से 23 एवं 24 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे तो वहीं 25 अक्टूबर को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक से तीन किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा के चलने का अनुमान है।
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…