Bihar

बिहार में एन*काउंटर की पूरी कहानी, वैशाली में सिपाही की हत्या से लेकर बदमाशों के ढेर होने तक के बारे में जानिए…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सराय थाने के सूरज चौक के समीप सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे लूटपाट करने पहुंचे बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बाइक सवार अपराधियों ने गाेलीबारी कर दी. अपराधियों की गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गयी. मृत सिपाही अमिता बच्चन मुंगेर जिले के शामपुर ओपी के भदौरा गांव के रहने वाले थे. वहीं, सिपाही को गोली मार कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. इस घटना के करीब तीन घंटे बाद सराय से हाजीपुर लाने के दौरान रास्ते में दोनों अपराधियों ने पुलिस से रायफल छीनने के बाद वैन से कूद कर भागने का प्रयास किया. इस दौरान एनकाउंटर में दोनों अपराधी मारे गये.

सोमवार की पूरी घटना जानिए..

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सराय थाना के सूरज चौक स्थित यूको बैंक के समीप तीन बाइकों पर सवार छह अपराधी पहुंचे. वे बैंक लूट या किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे. इसी दौरान पेट्रोलिंग पर निकली सराय थाने की पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया. भाग रहे दूसरे अपराधी के पीछे सिपाही अमिता बच्चन दौड़े. जैसे ही अमिता बच्चन ने उसके हाथ को पकड़ा, अपराधी ने ताबड़तोड़ गोली चला दी. तीन गोलियां लगने के बाद अमिता जख्मी होकर गिर पड़े. वहीं, गोली मारने के बाद भाग रहे अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया. मौके पर पहुंचे सराय थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार घायल सिपाही को लेकर इलाज के लिए हाजीपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना पर सदर एसडीपीओ भी मौके पर पहुंच गये.

हाजीपुर लाने के दौरान मारे गये दोनों अपराधी

सराय थाने पर पूछताछ के बाद पकड़े गये दोनों अपराधियों को पुलिस टीम हाजीपुर लेकर जा रही थी. रास्ते में एनएच-22 पर सदर थाने की दौलतपुर देवरिया पंचायत के गुड़मिया गांव के समीप दोनों अपराधियों ने पुलिस वैन से कूद कर भागने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस की फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों की पहचान गया जिले के उपेंद्र यादव के पुत्र बिट्टू कुमार (25 वर्ष) व अनिल कुमार विनायक के पुत्र सत्यप्रकाश कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है.

क्या कहती है पुलिस

सराय में सोमवार की सुबह जांच के दौरान अपराधियों ने एक सिपाही की गोली मार कर हत्या कर दी थी. दो अपराधियों को पकड़ा गया था. पूछताछ के लिए दोनों को हाजीपुर लाया जा रहा था. इसी दौरान सिपाही को धक्का देकर दोनों वैन से कूद गये और भागने का प्रयास करने लगे. उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी. सदर अस्पताल में दोनों की मौत हो गयी. मामले की जांच की जा रही है.

मुंगेर में पसरा मातम

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में बैंक लुटेरों से मुठभेड़ में मुंगेर का बेटा पुलिस जवान अमिता बच्चन के मारे जाने की खबर से पूरे जिले में शोक व्याप्त हो गया. पैतृक गांव हवेली खड़गपुर के भदौरा गांव में परिजनों के चीख-पुकार से जहां लोगों की आंखें नम हो गई, वहीं उनके पिता पूरी तरह घटना से स्तब्ध हैं. उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. अमिता के पैतृक गांव और ससुराल में मातमी सन्नाटा पसर है. उसके घर पर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा.

सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली खबर

बताते चलें कि सोमवार को वैशाली में बीच सड़क पर पुलिस जवान को गाेली लगने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी. पहले लोगों को यह जानकारी मिली कि पुलिस जवान को बदमाशों ने गोली मार दी और जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हुई. अचानक जवान की मौत की बात सामने आयी और पूरे पुलिस महकमे में इसे लेकर मायूसी छा गयी. लेकिन वैशाली पुलिस ने जवान की मौत के तीन घंटे के अंदर ही बदमाशों को भी मौत के घाट उतार दिया. पुलिस की ओर से आए बयान में बदमाशों के फरार होने के प्रयास में गोली मारने की बात कही गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

7 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

11 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

16 घंटे ago