Bihar

जेल में बंद अनंत सिंह को राहत, एमपी-एमएलए कोर्ट ने गोलीबारी केस में किया बरी

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने अनंत सिंह को 20 पुराने गोलीबारी के एक मामले में बरी कर दिया है। अदालत के मुताबिक इस केस में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाए गए। इसलिए उनके ऊपर लगे आरोपों से उन्हें मुक्त किया गया है। बता दें कि अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। उन्हें आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले साल 10 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी।

जानकारी के मुताबिक सांसदों-विधायकों के मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने के एक मामले में पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में सबरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने सुनवाई के बाद सोमवार को अनंत सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाते हुए उन्हें बरी करने का फैसला सुनाया।

यह मामला 28 फरवरी 2003 का है। पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित महेंद्रु घाट रेलवे कार्यालय में निविदा को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी। इसकी प्राथमिकी पीरबहोर थाना में दर्ज की गई थी। इस मामले में अनंत सिंह का नाम आया था। हालांकि, उनके खिलाफ सबूत न मिलने पर अब उन्हें बरी किया गया है।

आर्म्स एक्ट में हो चुकी है जेल

मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार है। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल जून महीने में एमपी-एमएलए कोर्ट ने ही 10 साल जेल में रहने की सजा सुनाई थी। अनंत सिंह के पैतृक आवास से पुलिस ने 2019 में एके47, हैंड ग्रेनेड, कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद हुए थे। जेल होने के बाद अनंत सिंह की विधानसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago