Bihar

रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की स्पेशल ट्रेनें; दशहरा, दिवाली और छठ पर घर आना होगा आसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर बिहार आने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रेगुलर चलने वाली ट्रेनों में सीटें महीनों पहले ही फुल हो गईं। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, मुंबई, जम्मू, पंजाब समेत अन्य जगहों से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। दिल्ली के आनंद विहार से सहरसा, जम्मूतवी से बरौनी और फिरोजपुर से पटना के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी सं. 01664 आनंद विहार-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर सोमवार को आनंद विहार से दिन में 11.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01663 सहरसा-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

जम्मू से बरौनी और फिरोजपुर से पटना के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी सं. 04646 जम्मूतवी-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मूतवी से सुबह 05.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04645 बरौनी-जम्मूतवी फेस्टिवल स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से शाम 3.15 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात 10.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04678 फिरोजपुर कैंट-पटना फेस्टिवल स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 1.25 बजे प्रस्थान करेगी।

मुंबई से बिहार आने वालों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच हर गुरुवार तथा समस्तीपुर से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर के बीच हर शुक्रवार को चलेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे खुलकर शुक्रवार को रात सवा नौ बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन समस्तीपुर से शुक्रवार को रात 11.20 बजे खुलकर रविवार सुबह 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago