समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; घटनास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री समेत अन्य अधिकारी…

IMG 20221030 WA0004

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी। जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया के इस दुर्घटना की खबर के बाद मेडिकल टीम और अधिकारियो के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल की कोई क्षति नहीं होने की सूचना है। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

हेल्पलाइन नंबर जारी

दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट 21.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

PNBE – 9771449971

DNR – 8905697493

ARA – 8306182542

COML CNL – 7759070004

Prayagraj

0532-2408128

0532-2407353

0532-2408149

IMG 20230728 WA0094 01

Fatehpur

05180-222026

05180-222025

05180-222436

Kanpur

0512-2323016

0512-2323018

0512-2323015

Etawah

7525001249

IMG 20230324 WA0187 01

Tundla

05612-220338

05612-220339

05612-220337

Aligarh

0571-2409348

NDLS- 01123341074,9717631960

ANVT- 9717632791

COMM/CNL DLI DIVISION- 9717633779

IMG 20230701 WA0080

दुर्घटना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, “मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें… इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है…”

Samastipur Town 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150