इंसान को इंसाफ़ की ज़रूरत होती है, तो भागवान की शरण में जाता है या फिर अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करता है। लेकिन बिहार के भोजपुर ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। सिविल कोर्ट में पिछले 35 सालों से मुकदमा चल रहा है, जिसमें भगवान को पार्टी बनाकर इंसान के ख़िलाफ़ मुकदमा किया गया है। आप भी यह सुनकर हैरान होंगे ना, चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
भोजपुर के आरा सिविल कोर्ट में साल 1988 में मुकदमा शुरू हुआ था, जिसपर आज तक तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन मामले का हल नहीं निकला है। 1988, 1989, 2019 और फिर 2023 में मामला दर्ज हुआ है लेकिन फैसला आज तक नहीं आया है।
आरा सिविल कोर्ट के बड़ी मठिया में ठाकुर जी, हनुमान जी के साथ ही अन्य भगवानों के नाम मुकदमा किया गया है। ग़ौरलतब है कि विभिन्न मामलो में भगवान को पार्टी बनाकर मुक़दमा चल रहा है। इतना ही नहीं हनुमान जी को पार्टी बनाते हुए आरा सिविल कोर्ट में चार मुकदमा इंसानों के खिलाफ चल रहा है।
आरा सिविल कोर्ट के बड़ी मठिया में केस नंबर (4/23) पुष्पा देवी के नाम चल रहा है। जिसमे भगवान को पार्टी बनाते हुए पुष्पा देवी पर ज़मीन और महंत की दावेदारी का आरोप है। दूसरा मामला केस नंबर (11/19) नारायण शर्मा के खिलाफ़ है। तीसरा मामला केस नंबर (297/89) योगिंदर सिंह और चौथा मुकदमा केस नंबर (18/88) अयोध्या मिस्त्री (सुपन मिस्त्री) के खिलाफ है।
भगवान हुनमान को पार्टी बनाते हुए इन सभी लोगों के ख़िलाफ़ दुकान दखल के साथ ही किराया नहीं देने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बड़ी मठिया के तत्कालीन महंत राम किंकर दास ने भगवान हुनमान और ठाकुर जी को पार्टी बनाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।
मुकदमे के आरोपी नारायण शर्मा और पुष्पा देवी के बेटे चंदन ओझा ने कहा की यह अजीब मामला है। मैं खुद ही हैरान हूं के भगवान के आरोपी कैसे बन गए। इंसान इंसाफ के लिए भगवान को याद करता है। अब इंसान भी भगवान के आरोपी बन गए, यह हैरान करने वाली बात है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…