Bihar

बिहार: इकलौता बेटा अग्निवीर बना, मगर ज्वाइनिंग के दिन होगा श्राद्धकर्म; हत्या कर शव को नदी में फेंक गया कोई

बिहार के बेतिया में अग्निवीर के चयनित छात्र की हत्या कर शव को फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक 28 अक्तूबर को देश की सेवा करने के लिए अग्निवीर के रूप में योगदान लेने वाला था। मृतक अग्निवीर की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मगलईया गांव निवासी रंजीत कुमार 23 वर्षीय के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्तूबर की शाम अग्निवीर चयनित छात्र रंजीत घर से बाहर गया और वह अचानक गायब हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी रंजीत का कोई अता-पता नहीं चला। वहीं, रंजीत के चचेरे भाई चंदन कुमार ने गोपालपुर पुलिस को आवेदन देकर रंजीत के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामला दर्जकर पुलिस रंजीत कुमार की खोजबीन कर ही रही थी कि बुधवार देर शाम कुछ बच्चे नदी किनारे एक शव को देखे और इसकी सूचना गांव में दी। जब रंजीत कुमार के परिजन शव को देखने के लिए पहुंचे तो शव का शिनाख्त रंजीत कुमार के ही रूप में की गई और परिजनों में चित्कार मच गया। उसके मौत को लेकर जितनी मौत इतनी बातें सुनने को मिलने लगी। मृतक की मां सविता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों का आरोप है कि रंजीत की हत्या धारदार हथियार से कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था और उसके दो बहने हैं। मामले की सूचना पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने गुरुवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

इधर, थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुवार को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मृतक की मौत कैसे हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

7 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

8 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

8 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

14 घंटे ago