Bihar

आनंद मोहन के गांव में नीतीश को बुलाने पर आरजेडी MLC भड़के, JDU नेता ने सुनील सिंह को बताया अगलगौना…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पूर्व सांसद आनंद मोहन के गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण मिलने पर बिहार महागठबंधन में घमासान मच गया है। आरजेडी और जेडीयू के नेता आमने-सामने हो गए हैं। बाहुबली आनंद मोहन के पिता एवं स्वतंत्रता सेनानी रामबहादुर सिंह की मूर्ति का 27 अक्टूबर को सहरसा जिले में स्थित पैतृक गांव में अनावरण होना है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है।

हालांकि, सीएम की ओर से अभी इस कार्यक्रम में जाने की पुष्टि नहीं की गई है। मगर इस पर लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने आपत्ति जताई है। इसके बाद जेडीयू महासचिव निखिल मंडल ने सुनील सिंह को आग भड़काने वाला करार दे दिया है।

आरजेडी एमएलसी एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस साल संसद रत्न सम्मान पाने वाले महागठबंधन के उत्कृष्ट एवं अव्वल नेता राज्यसभा सांसद (मनोज झा) का गोइठा के राख से जीभ खींचने वाले भाई साहब (आनंद मोहन) के पैतृक गांव में उनके मनोबल बढ़ाने और महिमामंडित करने के उद्देश्य से जो अपने साहबजी (नीतीश कुमार) जाने वाले हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है? बूझो तो जानें! कभी नीम-नीम, कभी शहद-शहद, कभी नरम-नरम, कभी सख्त-सख्त।

बता दें कि पिछले महीने राज्यसभा में आरजेडी सांसद मनोज झा की ठाकुरों को लेकर की गई टिप्पणी पर आनंद मोहन भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि ठाकुरों का अपमान वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस पर बिहार में जमकर सियासत हुई। आरजेडी के कई नेता आनंद मोहन के खिलाफ खड़े हो गए। खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि आनंद मोहन और उनके विधायक बेटे चेतन में अक्ल नहीं है।

पत्नी और बेटे के साथ जेडीयू में शामिल होंगे आनंद मोहन?

एमएलसी सुनील सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू के करीबी माने जाते हैं। ठाकुर विवाद के बाद आनंद मोहन की नीतीश कुमार से बढ़ती नजदीकियों को लेकर उन्होंने अब सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। बता दें कि पिछले दिनों आनंद मोहन ने सीएम आवास पर पहुंचकर नीतीश से मुलाकात भी की थी।

जेडीयू नेता ने सुनील सिंह को बताया अगलगौना

वहीं, आनंद मोहन और नीतीश कुमार के रिश्ते पर तंज कसने वाले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू महासचिव निखिल मंडल ने फेसबुक पर एक पोस्ट की और सुनील सिंह का नाम लिए बिना उन्हें ‘अगलगौना’ (आग लगाने वाला) बताया। निखिल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मंगलवार को बिस्कोमान टावर की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जितना बड़ा ये टावर है , उससे भी बड़ा यहां एक अगलगौना रहता है। बूझो तो जानें..??” बता दें कि सुनील सिंह बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

4 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

15 घंटे ago