Bihar

दिवाली से पहले तोहफा, 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे CM नीतीश, डेट हुई फाइनल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो नवंबर को गांधी मैदान में 25 हजार नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्तिपत्र देंगे। इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री संबोधित भी करेंगे। तीन नवंबर को ये शिक्षक अपने विद्यालय में योगदान देंगे। इससे संबंधित दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि दो नवंबर को अपराह्न तीन बजे गांधी मैदान में नियुक्तिपत्र वितरण समारोह होगा। इसमें बीपीएससी से नवनियुक्त 25 हजार शिक्षक सभी जिलों से आएंगे।

समारोह में सभी जिलों, सभी वर्गों और सभी श्रेणियों का प्रतिनिधित्व होना है। ये सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान से बस द्वारा दो नवंबर की सुबह गांधी मैदान पहुंचेंगे। दो नवंबर को समारोह के बाद सभी शिक्षक अपने प्रशिक्षण संस्थान में रात को वापस पहुंचेंगे। वहां, से तीन को अपने-अपने विद्यालय में योगदान देंगे। केके पाठक ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण का अगला बैच चार नवंबर से प्रारंभ कर सकते हैं।

बीपीएससी द्वारा अनुशंसित शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची में कुछ के नाम और आधार नंबर में त्रुटि मिली है। इन चयनित शिक्षकों की काउंसिलिंग आवश्यक कागजात आदि की जांच कर 31 अक्टूबर के बाद की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

4 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago