समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

भारत के विश्व कप टीम का हुआ एलान: बिहार के लाल ईशान किशन को भी मिली जगह

बिहार से ताल्लुक रखने वाले होनहार क्रिकेटर ईशान किशन का वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है।

ईशान समेत 15 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा मंगलवार को चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की नेतृत्व वाली सेलेक्शन टीम ने दोपहर में एक प्रेसवार्ता के दौरान किया। बता दें कि टीम इंडिया इस बार भी विश्वकप अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

IMG 20220723 WA0098

पहले भी बल्ले से जलवा बिखेर चुके हैं ईशान किशन

बिहार से आने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने बल्ले से पहले भी जलवा बिखेर चुके हैं। उन्होंने बीते साल दिसंबर में भी बांग्लादेश के खिलाफ अपना जलवा दिखाया था।

दरअसल, ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। बाएं हाथ के ओपनर ईशान किशन इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही दुनिया के सातवें और भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए थे।

Teachers Day page 0001 1IMG 20230604 105636 460

किशन के नाम 126 गेंदों में दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड 

ईशान को कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने का मौका मिला था। ईशान ने 126 गेंदों में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए ही इस बार वर्ल्ड कप 2023 की टीम में उन्हें जगह दी गई है। ईशान यहां तक पहुंचने के लिए बहुत लंबे संघर्ष से गुजरे हैं।

IMG 20230818 WA0018 02

कौन हैं ईशान किशन, पटना में हुआ था जन्म

ईशान किशन का ताल्लुक बिहार से है। उनका जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रणव कुमार पांडेय है। प्रणव कुमार पांडेय बिल्डर हैं। वैसे ईशान का बिहार के औरंगाबाद जिले से भी गहरा नाता है।

ईशान का पुश्तैनी घर औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के अंतर्गत गोरडीहा गांव में है। दरअसल, ईशान की दादी सावित्री सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थीं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद नवादा में ही अपना घर बना लिया था। हालांकि, क्रिकेटर ईशान किशन पटना में अपने माता-पिता के साथ ही रहते हैं।

IMG 20230728 WA0094 01

झारखंड से क्यों खेलते हैं ईशान किशन

क्रिकेटर ईशान किशन बिहार से होने के बावजूद झारखंड से मैदान में उतरते हैं। दरअसल, क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच पंजीकरण के मुद्दों के कारण ईशान अपने राज्य की तरफ से नहीं खेल सके थे।

अपने कोच के कहने पर उन्होंने पड़ोसी राज्य झारखंड से खेलना शुरू किया था। ईशान अपना आदर्श पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को मानते हैं।

IMG 20230701 WA0080

ईशान IPL 2022 में थे सबसे महंगे खिलाड़ी

इससे पहले बीते साल ईशान किशन आईपीएल 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर चमके थे। उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करते हुए पहला मैच खेला था।

वह अंडर-19 विश्वकप में भी भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। वह घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। वहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए मैदान में उतरते हैं।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01