Bihar

बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने पर आक्रोश, एनएच 31 जाम, गिरिराज सिंह बोले- सांप्रदायक तनाव भड़काया जा रहा

बिहार के बेगूसराय जिले में स्थित लाखो थाना इलाके के खातोपुर में शिवलिंग तोड़े जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों का दावा है अज्ञात असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार देर रात मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया। इससे उसका एक हिस्सा टूट गया। सुबह जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली, वे सड़क पर उतर आए और एनएच 31 को जाम कर दिया। बेगूसराय से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंच गए और कहा कि सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा रहा है, यह बर्दाश्त से बाहर है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक पर NH के पास एक शिव मंदिर है। रात करीब 11:05 बजे सूचना मिली कि मंदिर के शिवलिंग का एक भाग टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही लाखो थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के साथ महज 10 मिनट के अंदर शिव मंदिर पहुंचे और सूचना का सत्यापन किया। मंदिर संचालक के सहयोग से शिवलिंग को यथावत किया जा रहा है।

एसपी के मुताबिक अभी तक स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना होते किसी ने नहीं देखी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की जांच कर रही है। कानून-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं अन्य लोगों से थाना प्रभारी लाखो बातचीत कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मौके पर अभी हालात सामान्य हैं। सांप्रदायिक तनाव की स्थिति नहीं है। इस संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को खातोपुर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से मुलाकात की। गिरिराज ने कहा कि शिवलिंग खंडित करने वालों को सत्ता से संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने जिस सांप्रदायिक तनाव को भड़काया है वो बर्दाश्त से बाहर है। लोगों में भयंकर आक्रोश है। प्रशासन त्वरित करवाई करे और हिंदुओं को आश्वस्त करे कि उनके धर्म की रक्षा होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

54 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

3 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

4 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago