Bihar

1288 पदों पर बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बहाली: गृह विभाग ने क्लियर किया रोस्टर, महिलाओं के लिए 455, स्पोर्ट्स कोटा में 13 सीट रिजर्व

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की कमी को पूरा करने के लिए वैकेंसी आ गई है। 1288 पदों पर सब इंस्पेक्टर की बहाली होगी। इसके लिए गृह विभाग की तरफ से रोस्टर भी क्लियर कर दिया गया है। इस काम को गृह विभाग की तरफ से 13 सितंबर को ही पूरा कर लिया गया है।

सोमवार को इस बात की जानकारी ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार की तरफ से दी गई। ADG मुख्यालय के अनुसार सब इंस्पेक्टर की बहाली सीधी नियुक्ति के तहत होगी। 1288 पदों में सब इंस्पेक्टर के 455 पद पर महिलाओं की बहाली होगी। जबकि, स्पोर्ट्स कोटा के जरिए 13 खिलाड़ी सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे। वहीं, बाकी बचे 1275 पद पर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से सब इंस्पेक्टर बहाल किए जाएंगे।

दी जाएगी बेहतरीन ट्रेनिंग

ADG मुख्यालय ने दावा किया कि जल्द ही बहाली की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। अगले 24 घंटे में इसकी अधियाचना पुलिस मुख्यालय की तरफ से गृह विभाग को भेज दी जाएगी। जब 1288 पदों पर सब इंस्पेक्टर की बहाली होने के बाद उनकी बेहतर ट्रेनिंग का इंतजाम भी कर लिया गया है। बिहार में कुल 26 ट्रेनिंग सेंटर हो गए हैं। पहले से 4 ट्रेनिंग सेंटर थे। पर 1700 करोड़ की परियोजना के तहत 22 नए एडिशनल ट्रेनिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। अच्छे ट्रेनर्स के माध्यम से इन्हें पुलिसिंग की बेहतरीन ट्रेनिंग दी जाएगी।

अक्टूबर में होगी परीक्षा

पिछले कुछ सालों के अंदर बिहार में जनसंख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंख्या के आधार पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बात लंबे वक्त से करते आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस में अलग-अलग पदों पर वेकैंसी निकाली जा रही है। सब इंस्पेक्टर से पहले सिपाही के 21391 पदों पर वैकेंसी निकाल दी गई है। ADG मुख्यालय के अनुसार इसका विज्ञापन निकल चुका है। अक्टूबर में इसकी परीक्षा भी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago