Bihar

दुस्साहस! शराब माफियाओं ने एक्साइज के दारोगा को कार से कुचला, नाजुक हालत में रेफर

सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर पूरे बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इस बीच बांका से शराब माफिया के दुस्साहस की चौंकाने वाली खबर आई है। बिहार झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट के पास शराब तस्करों ने ड्युटी पर तैनात उत्पाद विभाग एएसआई को कार से कुचलकर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। घटना को अंजाम देकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।

जख्मी हालत में उत्पाद विभाग के एएसआई पप्पू पासवान को रेफरल अस्लापताल लाया गया। ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भलजोर चेक पोस्ट के समीप सुबह में उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंसडीहा के तरफ से विदेशी शराब लदी बैलिनो कार तेज रफ्तार से आ रही थी। जब उत्पाद की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चला रहे तस्कर ने एएसआई के पैर पर कार चढ़ा दिया और भागने में कामयाब रहा।

सुचना मिलने पर बौंसी पुलिस के सहयोग से गुरूधाम के पास कार को जब्त कर लिया गया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 26 कार्टन बीयर बरामद किया है। बौसी थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बांका पुलिस ने कहा है कि घायल अफसर का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago