Bihar

बिहार: जहां से की पढ़ाई उसी स्कूल को फर्जी तरीके से बेच डाला, खरीदने वाला भी वहीं का पूर्व छात्र निकला

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक पूर्णिया में जिस राजा पृथ्वी चंद्र लाल स्कूल का निरीक्षण करने 14 सितंबर को पहुंचे थे। उस स्कूल की जमीन 5 सितंबर को ही बेच दी गई थी। जमीन को फर्जी तरीके से खरीदने वाले कोई और नहीं, बल्कि इसी स्कूल के 2 पूर्व छात्र थें। राजा पृथ्वी चंद लाल के वंशज बनकर दलालों ने विद्यालय की 8 कट्ठा 14 धूर जमीन बेच दी थी। अब इस मामले में डीएम के निर्देश पर 12 घंटे के भीतर स्कूल के नाम से म्यूटेशन करा लिया गया है। पूर्णिया सिटी स्थित राजा पृथ्वीचंद्र उच्च विद्यालय की जमीन बेचने के मामले में ब्रोकर सहित छह लोगों पर सदर थाना में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।

420 का मामला दर्ज कराया

जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने सदर थाना में आवेदन देकर विद्यालय की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में ब्रोकर पूर्णिया सिटी नाका निवासी मो .मंजूर आलम, जाफरीबाग के निवासी शाहबाज आलम, मीना अनिल गुप्ता, पहचान करने वाले सिटी के नवरतन चौक निवासी विकेश कुमार सिंह और गवाह बने चिमनी बाजार निवासी मो. कौशर आलम व मो. तौसिफ अख्तर के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कराया है।

5 सितंबर को रजिस्ट्री हुई थी

जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने कहा कि स्कूल के पूर्व के दो छात्र मो. मंजूर आलम और मो. शहवाज आलम थे। जिन्होंने स्कूल की जमीन फर्जी तरीके से खरीदी थी। इन दोनों छात्रों को स्कूल की जमीन की पूरी कहानी मालूम थी। वे दोनों इसी इलाके में रहते हैं। ब्रोकरों ने जिस स्कूल की जमीन को बेचा उसे दशकों पहले राजा पृथ्वीचंद्र ने दान में दी थी। ब्रोकरों ने 5 सितम्बर को स्कूल की जमीन की रजिस्ट्री भी करा ली थी। वहीं, स्कूल की जमीन बेचे जाने की सूचना जैसे ही स्थानीय व स्कूल के प्रधानाध्यपक के कानों तक पहुंची सभी के होश ही उड़ गए।

1959 में राजा पृथ्वीचंद्र ने जमीन दान दी थी

स्कूल के प्रधानाध्यपक अशोक कुमार यादव ने बताया कि सिटी स्थित जमीन को 1959 में राजा पृथ्वीचंद्र ने विद्यालय को दान में दी थी। स्कूल की जमीन से संबंधित सभी दस्तावेज डीएम कुंदन कुमार को सौंपे गए हैं। स्कूल की 8 कट्टा 14 धुर जमीन को ब्रोकरों ने बेच डाली थी। इस जमीन की बिक्री मीना अनिल गुप्ता ने पूर्णिया सिटी के मो. मंजूर आलम से बेच डाला था। सदर थाना में मामला दर्ज होने के बाद जमीन ब्रोकरों में खलबली मची है।

सभी घर छोड़कर फरार हैं

वहीं इस मामले पर डीएम कुंदन कुमार के सख्त तेवर और कड़े एक्शन के बाद से स्कूल की जमीन खरीदने और बेचने वालों के अलावा पहचानकर्ता व गवाह सभी घर छोड़कर फरार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

3 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

4 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago