Bihar

उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान पर अब सामने आया लालू का रिएक्शन, जानिए क्या कहा

डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी लगातार विपक्ष पर हमला बोल रही है। अब इस मुद्दे पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बयान भी सामने आया है।

लालू ने कहा कि इसका निराकरण श्री कृष्ण भगवान करेंगे। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ढोंगी है, पागल हो गई है क्योंकि वे कोई भी मुद्दा गढ़ रही है। हम सभी का एक ही मालिक है। परमात्मा से कोई बड़ा नहीं है। लालू ने कहा कि इंडिया एक संगठन हम लोगों ने बनाया है और विजय बिल्कुल हमारी होगी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर लालू ने कहा कि वे आरक्षण विरोधी हैं। गुरु गोलवलकर ने जो बंच ऑफ थॉट्स में लिखा है, वही पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और वही मोहन भागवत कर रहे हैं। यहां भी आरक्षण के खिलाफ बोला जा रहा है और बंच ऑफ थॉट्स में भी लिखा गया है। यहां भी आरक्षण के खिलाफ बोला जा रहा है और बंच ऑफ थॉट्स में भी लिखा गया है।

गौरतलब है कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया, और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि नष्ट कर देना चाहिए। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद भी दायर किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

9 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago