Bihar

आरजेडी के सम्मेलन में भयानक मारपीट; विधायक ने लालू के पीए रहे विनोद के समर्थकों को पीटा

बिहार के मोतिहारी में राजद अतिपिछड़ा सम्मेलन राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के लिए अखाड़ा बन गया. नेता आपस में ही भिड़ गए. मुख्य अतिथि व राजद नेता श्याम रजक के सामने ही एमएलए मनोज यादव और आरजेडी के पूर्व मीडिया प्रभारी सनोज यादव को पीटने के लिए मंच से कूद गए. कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचते ही दनादन पिटाई करने लगे. दूसरी ओर से भी समर्थकों ने भी हाथापाई की. भगदड़ की ये स्थिति बैठने को लेकर खड़ी हुई. पूरे सभागार में हंगामे की स्थिति बनी रही. खुद श्याम रजक को मंच संभालना पड़ा.

मुख्य अतिथि श्याम रजक के सामने दे दनादन :

दरअसल,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आने के पूर्व पटना से कुछ नेता पहुंच चुके थे, श्याम रजक के साथ मंच पर कुछ स्थानीय नेताओं को मंच पर बैठाया जा रहा था. इसी दौरान मोतिहारी के पूर्व लोकसभा प्रभारी विनोद श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. जिन्हे मंच पर पीछे की पंक्ति में जगह दिया गया. जिसका विरोध उनके कुछ समर्थक करने लगे. जिसके बाद उनको आगे की पंक्ति में बैठाया गया. मामला सुलझ गया, बावजूद इसके सभागार में शोर गुल जारी रहा.

सभागार में चले लप्पड़-थप्पड़ :

जिसके बाद राजद नेता श्याम रजक ने खुद मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को शांत रहने के लिए कहा. लेकिन कार्यकर्ताओं का शोर गुल कम नहीं हो रहा था. फिर कुछ देर बाद अचानक जिलाध्यक्ष व कल्याणपुर विधायक मनोज यादव गुस्सा में मंच उतरे और राजद के पूर्व मीडिया प्रभारी सनोज यादव को पकड़कर उनकी पिटाई शुरु कर दी. जिनके साथ कुछ समर्थक भी सनोज यादव से भिड़ गए. उसके बाद दोनों तरफ से लात घूंसा और लप्पड़-थप्पड़ चले लगे.

मंच पर बैठने को लेकर मारा-मारी :

मारपीट और नारेबाजी के कारण सभागार में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. फिर कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया. उसके बाद कार्यक्रम फिर से शुरु हुआ. बतादें कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला राजद ने अति पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया है. ताकि, अतिपिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधा जा सके. जिसमें पटना से राजद के कई वरीय नेता आने वाले हैं. पटना से सबसे पहले आने वाले नेताओं में राजद नेता श्याम रजक रहे. जिनके सामने हंगामा और मारपीट हुआ.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

4 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

5 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

7 घंटे ago