Bihar

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते को मारी गोली, JDU समर्थकों पर आरोप, RCP सिंह बोले- बिहार में गुंडाराज

बिहार में अपराधी खुलेआम सरकार और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। पिछले एक हफ्ते के अंदर दर्जनों गोली मारकर हत्या करने की वारदात सामने आ चुकी है। वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को घर के बाहर गोली मारी दी गई है।

वारदात नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव की है, जहां प्रगति कुमार उर्फ पिंटू नाम के एक व्यक्ति को घर के पास बदमाशों ने गोली मार दी, जिसको गंभीर हालात में अस्पताल रेफर किया गया है।

घर के बाहर मारी गोली

घटना को लेकर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि, “हमें जानकारी मिली कि नालंदा जिले के धरहरा गांव में प्रगति कुमार उर्फ पिंटू को गोली मार दी गई है। पुलिस स्टेशन से एक टीम को अस्पताल भेजा गया और पुलिस की दूसरी टीम धरहरा गांव में है। पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घेरी नीतीश सरकार

इधर, नालंदा गोलीकांड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जिस पर गोली चलाई गई वह मेरा करीबी रिश्तेदार है। वह मुझसे मिलने आता रहता है आज भी वह मुझसे मिलने आया था। लेकिन मिलने के बाद उसे मारने की कोशिश की गई।

आरसीपी सिंह ने दावा करते हुए कहा कि अब उसे गोली मारी गई और उससे कहा गया कि उसे मेरा साथ छोड़ देना चाहिए नहीं तो उसे मार दिया जाएगा। वह (पीड़ित) एक ऐसे व्यक्ति का नाम ले रहा है, जो जदयू से है। नीतीश कुमार में राजनीतिक रूप से लड़ने की हिम्मत नहीं है इसलिए वे (जदयू ) मेरे रिश्तेदारों पर हमला कर रही है।

आरसीपी सिंह के पोते हैं पिंटू सिंह

बता दें कि घायल प्रगति कुमार उर्फ पिंटू पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के ममेरे भाई के पोते हैं, जिनको रविवार देर शाम अपराधियों ने उसके घर के पास ही पीठ में गोली मार दी और फरार हो गए।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने भी सरकार को घेरा

वहीं बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पीड़ित के बयान एक वीडियो पोस्ट करते हुए नीतीश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरसीपी सिंह के रिश्तेदार पिंटू कुमार पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बिहार की जनता खौफ के साए में जी रही है और बिहारवासी गुंडाराज की भेंट चढ़ते जा रहे हैं।

जिला परिषद सदस्य पर आरोप

जिनको गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएससीएच रेफर कर दिया। गोली मारने का आरोप सिलाव (उत्तरी) जिला परिषद सदस्य नविता सिन्हा के पति सल्लन और देवर पर लगा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

6 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

7 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

7 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

7 घंटे ago