Bihar

बिहार: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन ही है STET परीक्षा, तो न करें चिंता, BPSC ने कर दिया है समाधान

बीपीएससी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच कल से शूरू हो रही है. 9वीं और 10 वीं के साथ-साथ 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए 4 सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके लिए विषयवार तारीख तय की गई है. हर जिले में अलग अलग विषयों के लिए अलग अलग तारीख तय की गई है. निर्धारित तारीख पर जिला मुख्यालय में बनाए गए सेंटर पर अपने दस्तावेज लेकर जाना है.

इसी बीच बिहार में STET की परीक्षा का भी आयोजन किया जाना है जो कि 4 से 15 सितंबर के बीच आयोजित होने वाला है. ऐसे में तमाम अभ्यर्थी यह मांग कर रहे थे कि परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक दिन पड़ रहा है. इसीलिए तारीख को बढ़ाया जाए. इस पर आखिरकार आयोग की तरफ से अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी है.

बिहार बोर्ड की ओर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) सोमवार से शुरू होगी और कल से ही बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शूरू हो रही है. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की STET 2023 की परीक्षा और बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एक ही दिन हो रहा है उनको आयोग की तरफ से रियायत दी गई है.

आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट करते हुए बताया कि जिन अभ्यर्थियों का BPSC TRE डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और STET 2023 एग्जाम एक ही डेट में है वो जिला अधिकारियों से मिलकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को रीशेड्यूल करा लें. इससे कई अभ्यर्थियों को राहत मिलने वाली है.

एसटीईटी 4 से 15 सितंबर के बीच होगा. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक की होगी. छात्र-छात्राओं को डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। परीक्षा से आधे घंटे पूर्व केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

22 घंटे ago