Bihar

पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव, कटिहार में कहा-वादा पूरा नहीं किया तो राजनीति ही नहीं बिहार छोड़ दूंगा

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी सक्रिय हो गए हैं। कटिहार में पप्पू यादव ने पूर्णिया से लोकसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव में किया वादा पूरा नहीं किया तो राजनीति ही नहीं बिहार छोड़ दूंगा।

पप्पू यादव बुधवार को जिले के कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। सम्मेलन में पार्टी संगठन और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार को नौकरी देंगे। अगर नौकरी नहीं दें पाया तो 50 लाख रुपए के रोजगार की गारंटी दूंगा।

वन नेशन वन इलेक्शन की बजाय वन नेशन वन एजुकेशन सिस्टम हो लागू

पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की जगह वन नेशन वन एजुकेशन सिस्टम लागू होना चाहिए। आप वन नेशन प्रत्येक को नौकरी देने पर बात कीजिए। उन्होंने कहा कि यह कर दीजिएगा तो आपको कभी हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं होगी।

जाप सुप्रीमो ने कटिहार की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा और आपका रिश्ता राजनीतिक का नहीं है। हमारा और आपका रिश्ता प्यार और मोहब्बत का है। हम आप लोगों से मोहब्बत करते हैं। इसलिए आपके लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बिहार की जनता मेरे लिए भगवान

जाप सुप्रीमो ने कहा कि पप्पू यादव सिर्फ ईश्वर के लिए काम करता है। हम जनता को ही ईश्वर मानते हैं। जब हम कुछ नहीं हैं तो भी आपके साथ हमेशा खड़े रहते हैं। जब जहां खोजिए, वहां हम मौजूद मिलेंगे। इसलिए कोढ़ा से लोकसभा चुनाव की शंखनाद कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

2 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

6 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

9 घंटे ago