Bihar

तेजस्वी की बढ़ेगी मुश्किलें! लैंड ऑफर जॉब मामले में CBI की नयी चार्जशीट पर सुनवाई आज

लैंड फॉर जॉब मामले में आज बिहार के DY.CM तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई के चार्जशीट पर फैसला हो सकता है..आज दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट में सुनवाई होनी है.अगर सीबीआई कोर्ट नये चार्जशीट को स्वीकार कर लेती है और तेजस्वी के खिलाफ मामला चलाने की अनुमति दे देती है तो फिर तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ जाएगी और उन्हें कोर्ट से जमानत लेनी पड़ सकती है.सीबीआई ने 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल की थी .इस मामले में 12 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 21 सितंबर को सुनवाई की अगली तिथि तय की थी.इसलिए आज इस मामले में आज की सुनवाई अहम मानी जा रही है.

वहीं इस मामले में पहले ही लालू के खिलाफ केस चलाने के अनुमति केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही दे चुकी है,CBI ने बताया कि हमने लालू के अलावा रेलवे के 3 अधिकारियों के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी मांगी थी, जो फिलहाल नहीं मिली है।

सूत्रों की माने तो लैंड फॉर जॉब्स मामले में यह नया केस है। पुराने केस में पहले ही राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी और बेटी और सांसद मीसा भारती जमानत पर हैं। नए केस में भी लालू और राबड़ी को आरोपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले में CBI ने तेजस्वी यादव से दिल्ली में 11 अप्रैल को करीब 8 घंटे पूछताछ की थी। तेजस्वी CBI के समन को रद्द कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट भी पहुंचे थे। कोर्ट ने डिप्टी CM की CBI के समन को रद्द कराने वाली याचिका को खारिज कर दी थी.जिसके बाद वे सीबीआई कोर्ट के समक्ष पहुंचे थे.

इस मामले में सीबीआई पिछले साल मई और अगस्त माह में लालू, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव समेत करीबियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद ED ने लालू-राबड़ी देवी, उनकी बेटी मीसा भारती, चंदा यादव, रागिनी यादव और तेजस्वी से पूछताछ की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago