लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन छोड़कर बीजेपी नीत एनडीए में जाने की अटकलों से चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि, अब सीएम नीतीश ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ और सीधे शब्दों में इन अटकलों का जवाब दे दिया है। सीएम नीतीश ने गुरुवार को पाला बदलने की संभावना वाले सवाल पर बीजेपी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कुछ भी बोलते रहते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान पाला बदलने की अटकलों वाले सवाल का सीधा जवाब दिया। सीएम ने कहा कि इन बातों का कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी वाले कुछ भी बोलते रहते हैं, उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे बीजेपी वालों की बातों को अधिक महत्व नहीं देते। इन अटकलों पर ध्यान भी नहीं देते हैं।
बता दें कि जी20 सम्मेलन के दौरान बीते दिनों दिल्ली में आयोजित डिनर कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने हिस्सा लिया था। इस समारोह में उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं की हंसकर बात करते हुए तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जाने लगीं कि कहीं नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ जाने का मन तो नहीं बना रहे? हालांकि, अब सीएम नीतीश ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले नीतीश कुमार?
जेडीयू ने लोकसभा में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया। हालांकि, सीएम नीतीश ने इस मुद्दे पर केंद्र को जमकर घेरा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि लोकसभा से पास हो गया, यह अच्छी बात है। मगर इसे लागू करने में देरी होगी। सीएम ने कहा कि महिला आरक्षण में एससी, एसटी के साथ ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से प्रावधान होना चाहिए। केंद्र सरकार जनगणना में भी देरी कर रही है। करना चाहिए। हर 10 साल में जनगणना होती है, लेकिन पहली बार इसमें देरी हुई जो ठीक नहीं है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…