Bihar

बिहार: प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर स्टूडेंट्स का 5 घंटे बवाल; बेतिया में नए प्रिंसिपल की बाइक फूंकी, गाड़ी फोड़ी

बिहार के बेतिया में प्रधानाध्यापक के तबादले से भड़के छात्रों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. नाराज छात्रों के प्रदर्शन के बीच वहां डीपीओ पहुंच गए और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. पिटाई से दो छात्र घायल हो गए. इसके बाद तो गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया. इसके बाद देखते ही देखते पूरा स्कूल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और छात्रों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह घटना बैरिया प्रखंड की है.

डीपीओ पर बच्चों की पिटाई का आरोप :

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पखनाहा के प्राचार्य जितेंद्र कुमार को अन्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था. इससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना जैसे ही डीपीओ कुणाल गौरव को मिली, तो मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने के दौरान उनकी पिटाई कर दी. इसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद छात्रों का गुस्सा और अधिक भड़क गया.

बेतिया-पखनाहा रोड किया जाम :

विद्यालय के छात्रों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी. इस दौरान बेतिया-पखनाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और अधिकारियों के आने के बाद भी बच्चे नहीं माने. इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों ने स्थानांतरित प्राचार्य जितेंद्र कुमार को इसी विद्यालय में वापस भेज दिया. इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन बंद कर दिया.

“दो महीना पहले मेरा इस स्कूल में स्थानांतरण हुआ था. उसी समय मैंने यहां से ट्रांसफर के लिए आवेदन दे दिया था. अब अचानक दो महीन बाद कल फिर से मेरा मूल स्कूल में ट्रांसफर का ऑर्डर आ गया. अब इसमें मैं क्या करूं. मुझे दुख है जिस भी बच्चे को प्रदर्शन के दौरान चोट आई है. बच्चों की पिटाई मामले पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए”.जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago