Bihar

बिहार: प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर स्टूडेंट्स का 5 घंटे बवाल; बेतिया में नए प्रिंसिपल की बाइक फूंकी, गाड़ी फोड़ी

बिहार के बेतिया में प्रधानाध्यापक के तबादले से भड़के छात्रों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. नाराज छात्रों के प्रदर्शन के बीच वहां डीपीओ पहुंच गए और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. पिटाई से दो छात्र घायल हो गए. इसके बाद तो गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया. इसके बाद देखते ही देखते पूरा स्कूल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और छात्रों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और आगजनी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. यह घटना बैरिया प्रखंड की है.

डीपीओ पर बच्चों की पिटाई का आरोप :

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय पखनाहा के प्राचार्य जितेंद्र कुमार को अन्य विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था. इससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना जैसे ही डीपीओ कुणाल गौरव को मिली, तो मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने के दौरान उनकी पिटाई कर दी. इसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद छात्रों का गुस्सा और अधिक भड़क गया.

बेतिया-पखनाहा रोड किया जाम :

विद्यालय के छात्रों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी. इस दौरान बेतिया-पखनाहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और अधिकारियों के आने के बाद भी बच्चे नहीं माने. इसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों ने स्थानांतरित प्राचार्य जितेंद्र कुमार को इसी विद्यालय में वापस भेज दिया. इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन बंद कर दिया.

“दो महीना पहले मेरा इस स्कूल में स्थानांतरण हुआ था. उसी समय मैंने यहां से ट्रांसफर के लिए आवेदन दे दिया था. अब अचानक दो महीन बाद कल फिर से मेरा मूल स्कूल में ट्रांसफर का ऑर्डर आ गया. अब इसमें मैं क्या करूं. मुझे दुख है जिस भी बच्चे को प्रदर्शन के दौरान चोट आई है. बच्चों की पिटाई मामले पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए”.–जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

4 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

6 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

12 घंटे ago