Bihar

डेढ़ साल बाद PM मोदी से मिल सकते हैं नीतीश: जी-20 मीटिंग के डिनर में CM होंगे शामिल, विपक्षी नेताओं से भी मुलाकात संभव

जी-20 की बैठक के बाद CM नीतीश आयोजित डिनर मीटिंग में शामिल होंगे। वह शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम नीतीश विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली पहुचेंगे। जहां वह पीएम मोदी द्वारा दी जा रही डिनर मीटिंग में शामिल हो सकते है।

इस बीच सबसे खास बात ये रहेगी कि सीएम नीतीश डेढ़ साल बाद पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों की मुलाकात बीते वर्ष 2022 में हुई थी। योगी के सीएम पद की शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक दूसरे के साथ दिखें थे। यह कार्यक्रम 25 मार्च 2022 को लखनऊ में हुआ था। 25 मार्च 2022 के बाद यह पहला मौका होगा जब दोनों आमने सामने होंगे। 17 महीने बाद एक मंच पर मुलाकात होगी।

वहीं, वह रविवार को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट की फ्लाइट से पटना वापस लौट आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में तकरीबन 28 घंटे तक रहेंगे।

इधर, मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों की माने तो वे सिर्फ जी-20 की रात्रि भोज मे शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार के नजदीकी मंत्री संजय झा और विजय चौधरी भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औपचारिक रूप से यही शेड्यूल है। सरकारी यात्रा में किसी और से मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास के दौरान विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात कर सकते हैं। आप सुप्रीम अरविंद केजरीवाल से भी अलग से मिल सकते हैं। वैसे इस कार्यक्रम में देश के सभी सीएम पहुंच रहें है।

दिल्ली में जी 20 की मीटिंग के लिए विदेशी मेहमान पहुंच चुके है। जो नहीं पहुंचे हैं वे आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक समेत कई राष्ट्रों के प्रमुख दिल्ली में मौजूद हैं। जी 20 की बैठक बिहार में भी हो चुकी है। जी 20 के सदस्य बिहार के विभिन्न स्थानों का भ्रमण भी किए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago