Bihar

केके पाठक अच्छा काम कर रहे हैं, नीतीश कुमार ने स्कूलों में छुट्टियां घटाने पर तोड़ी चुप्पी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के स्कूलों में दिवाली-छठ समेत अन्य पर्व एवं त्योहारों पर छुट्टियां कम करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीएम नीतीश ने चर्चित आईएएस अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के काम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि केके पाठक अच्छा काम कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों पर फैसला लिया गया है। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो आकर मुझसे बात करे। बता दें कि केके पाठक के आदेश पर राज्यभर के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घटा दी गई हैं। रक्षाबंधन का अवकाश भी रद्द किया गया। इस पर विपक्षी दल और शिक्षक संघ ने नीतीश सरकार का विरोध कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि केके पाठक की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई सबको पढ़ाना चाहता है तो इसमें बुराई क्या है। सबको यह बात समझनी चाहिए। अगर किसी को समस्या है, कुछ लगता है तो आकर मुझे बताए। हम सबकी बात सुनेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि कोई अच्छा काम कर रहा है तो कितना फायदा होता है। हम तो सबकी बात सुनते हैं। हम चाहते हैं कि बच्चे-बच्चियां खूब अच्छे से समय पर पढ़ाई करें।

बता दें कि पिछले दिनों केके पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया। दुर्गापूजा पर 6 से घटाकर तीन, दिवाली और छठ पर 10 के बजाय चार दिन की छुट्टी मिलेगी। स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी भी रद्द कर दी गई थी।

विपक्षी दल बीजेपी के नेताओं ने इस फैसले पर नीतीश सरकार को जमकर घेरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसकी तुलना शरिया कानून से कर दी। वहीं, शिक्षक संघ ने भी आपत्ति जताते हुए सरकार से यह फैसला वापस लेने की मांग की है। दूसरी ओर, नीतीश सरकार ने सआरटीई का हवाला देते हुए सफाई दी है कि स्कूलों में कम से कम 220 दिन पढ़ाई होनी चाहिए, इसलिए छुट्टियां घटाई गई हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

40 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago