देश के सबसे बड़े गोल्ड लूटकांड (55 KG) के आरोपी हनी राज की हत्या लूट के सोने के बंटवारे में हुई थी। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में हत्या की बात स्वीकार की है। साथ ही पुलिस को बताया है कि सोने के बंटवारे में हनी राज गड़बड़ी कर रहा था। इसलिए उसे मार डाला।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल 2 बाइक, पिस्टल और 240 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान हुई थी। इसके बाद ये गिरफ्तारी हुई है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
गिरफ्तार अपराधियों में अशोक कुमार, विजय कुमार, इंद्रजीत कुमार शामिल है। तीनों वैशाली के रहने वाले हैं।वैशाली एसपी रवि रंजन ने बताया कि 10 सितंबर को हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश और नगर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार और डीआईओ की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो बाइक, 240 जिंदा कारतूस और दो देसी पिस्टल मिली है।
बता दें कि हाजीपुर में 23 नवंबर 2019 को मुथूट फाइनेंस कंपनी से 55 किलो सोने की लूट हुई थी। 8 बदमाशों ने 55 किलो सोने की लूट की थी। उस वक्त लूटे गए सोने की कीमत 20 करोड़ थी। लूटे गए सोने में से पुलिस ने अब तक केवल 18 किलो सोना बरामद किया है।
वहीं, करीब छह महीने पहले ही हनी राज जेल से जमानत पर बाहर आया था। बदमाशों ने हनी राज का पीछा कर उसे ताबड़तोड़ 7 गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…