Bihar

अचानक सचिवालय पहुंचे सीएम नीतीश, अफसरों की लगाई क्लास; मंत्रियों को भी निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार सुबह अचानक बिहार सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने सभी विभागों के दफ्तरों में जाकर निरीक्षण किया। अफसरों की हाजिरी का जायजा लिया। सीएम नीतीश करीब 9.30 बजे सचिवालय पहुंचे। इस दौरान कई अफसर अपने दफ्तर में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर नाराजगी जाहिर की। ड्यूटी से गायब होने पर पदाधिकारियों की उन्होंने क्लास लगा ली। सीएम ने अफसरों के साथ मंत्रियों को भी समय पर दफ्तर आने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को औचक निरीक्षण पर सचिवालय भवन पहुंचे। सीएम के पहुंचते ही सभी विभाग के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सभी कार्यालयों में जाकर हाजिरी और कामों का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई अफसर ड्यूटी से गायब मिले। वे समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे थे। पदाधिकारियों के इस रवैये से सीएम खासे नाराज दिखाई दिए।

सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सख्ती से कहा कि वे समय से दफ्तर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रोजाना सचिवालय आकर चेक करेंगे। उन्होंने मंत्रियों को भी रोजाना समय पर दफ्तर आने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल पर फिर से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण के शुरू से ही समर्थक रहे हैं। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि इसमें एससी-एसटी, पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का विशेष प्रावधान होना चाहिए। सीएम ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बिहार पहले ही पंचायतों और शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दे चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

8 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

10 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

20 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

21 घंटे ago