Bihar

नीतीश कैबिनेट: अल्पसंख्यक उद्यमी योजना में 5 लाख अनुदान, 5 लाख लोन देगी सरकार, IGIMS में इलाज-दवा फ्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में नौ एजेंडों पर मुहर लगी। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसके अनुसार प्रति लाभुक को पांच लाख रुपये अनुदान और पांच लाख का लोन राज्य सरकार देगी। कैबिनेट एक अन्य फैसले के अनुसार आईजीआईएमएस पटना में मरीजों को दवा और सभी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि आमतौर पर कैबिनेट की बैठक के लिए मंगलवार का दिन तय रहता है पर इस बार एक दिन पहले इसका आयोजन हुआ।

इससे पहले जब मुख्यमंत्री नीतीाश कुमार से आज बुलाई गई कैबिनेट की बैठक को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बैठक कल होनी थी लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बाहर जाना है इसलिए बैठक आज बैठक बुलाई गई है और कोई विशेष बात नहीं है। सीएम नीतीश से पूछा गया कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि काम लगभग पूरा कर लिया गया है और रिपोर्ट के तैयार होते ही उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

माना जा रहा था कि कैबिनेट की बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित बड़े फैसले भी हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बता दें कि विभिन्न शिक्षक संघों की यह मांग रही है। इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन के नेताओं ने बात भी की थी। गौरतलब है कि राज्य के करीब चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने पर जल्द ही फैसला लिये जाने की उम्मीद है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। वित्त विभाग और कैबिनेट की स्वीकृति के बाद शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

15 मिनट ago

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

18 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

21 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

23 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

2 दिन ago