Bihar

चलती ट्रेन में जानवरों की तरह बांधकर पीटा, चोरी के आरोप में युवक पर बरसाए नॉन स्टॉप चप्पल, हैवानियत का वीडियो वायरल… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुंगेर में सोशल मीडिया पर हैवानियत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन युवक एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लात-घूसे और चप्पल बरसाते नजर आ रहे हैं। युवक का हाथ बांधकर उसे जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। युवक ट्रेन में ब्लेड मारकर लोगों का पॉकेट काटते हुए पकड़ा गया था। घटना शनिवार की रात भागलपुर-जमालपुर रेलखंड के बरियारपुर स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

दरअसल, मुंगेर में सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रेन में कुछ लोग एक युवक की जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता हैं कि कैसे आरोपी युवक को पकड़कर उसका हाथ बांध दिया जाता है। इसके बाद लगेज रखने वाले पायदान के सहारे खड़ा कर उशे बांध दिया गया है और उसकी पिटाई की जा रही ही। तीन चार लोग कथित चोर को बड़ी ही बेरहमी से पहले चप्पल से पिटाई करते हैं और बाद में उसके ऊपर जमकर लात-घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यात्रियों द्वारा कथित चोर के मुंह पर कई लोग मिलकर इतने चप्पल एकसाथ बरसा रहे हैं कि गिनना मुश्किल है।

जिसके बाद एक युवक चप्पल से चोर के निजी अंगों पर भी वार करता दिख रहा है। वहीं यात्री द्वारा आरोपी से पता पूछने पर वह अपना घर सुल्तानगंज बता रहा है। जिसके बाद यात्री उसे कहते सुना जा सकता है कि हम विदेश के नहीं यहीं के हैं और तुमने मेरा ही पॉकेट काट लिया। यात्री वीडियो में अपना कटा हुआ पैकेट और ब्लेड भी दिखा रहा है।

कथित चोर की इतनी पिटाई की गई की वह अधमरा हो गया। जिसके बाद जमालपुर सुरंग के पहले पाटम हाल्ट के पास चोर को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि Samastipur Town वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago