मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें कुछ अहम फैसला लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार कैबिनेट बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जी देने पर फैसला ले सकती है। साथ ही इसमें जातीय गणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर भी बात हो सकती है। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार यह एक दिन पहले आयोजित की जा रही है। इसलिए राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कई मुद्दों पर अहम चर्चा होने की संभावना है। इसमें शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने या जातीय गणना की रिपोर्ट पर फैसला होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यलाय की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है। इस बैठक में शिक्षा विभाग संबंधित अन्य बड़े फैसले भी हो सकते हैं।
बता दें कि शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने अपना प्रस्ताव राज्य कैबिनेट और वित्त विभाग को भेजा है। यहां से स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया जाएगा। बिहार के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों को लंबे समय से राज्यकर्मी का दर्जा मिलने का इंतजार है। विभिन्न शिक्षक संघ ने महीनों इसके लिए आंदोलन किया। सीएम नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन के नेताओं ने बात भी की।
समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…