Bihar

नीतीश कैबिनेट की स्पेशल बैठक आज, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा या कुछ और?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है। इसमें कुछ अहम फैसला लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि नीतीश सरकार कैबिनेट बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जी देने पर फैसला ले सकती है। साथ ही इसमें जातीय गणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर भी बात हो सकती है। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती है, लेकिन इस बार यह एक दिन पहले आयोजित की जा रही है। इसलिए राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास में राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कई मुद्दों पर अहम चर्चा होने की संभावना है। इसमें शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने या जातीय गणना की रिपोर्ट पर फैसला होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यलाय की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है। इस बैठक में शिक्षा विभाग संबंधित अन्य बड़े फैसले भी हो सकते हैं।

बता दें कि शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने अपना प्रस्ताव राज्य कैबिनेट और वित्त विभाग को भेजा है। यहां से स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे दिया जाएगा।  बिहार के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों को लंबे समय से राज्यकर्मी का दर्जा मिलने का इंतजार है। विभिन्न शिक्षक संघ ने महीनों इसके लिए आंदोलन किया। सीएम नीतीश कुमार के साथ महागठबंधन के नेताओं ने बात भी की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago