मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 45 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 45 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। बिहार पुलिस में अनुबंध पर तैनात सैप बल के सभी स्तर के कर्मियों के मासिक मानदेय में 15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी की गयी है। जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर का मानदेय 20, 700 से 23,800 किया गया है। वही सैप जवानों का मानदेय 17250 से 19800 किया गया है। जबकि रसोईया का मानदेय 13110 से बढ़ाकर 15100 रूपये किया गया है।
वही राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में ड्राइवर के 85 पदों की स्वीकृति दी गयी है। जबकि राज्य के सभी 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलपीजी की सुविधा दो गैस सिलेंडर एवं चूल्हा सहित उपलब्ध कराने के लिए 74 करोड़ 75 लाख 58 हजार 500 रुपये एवं गैस रिफिलिंग के लिए वार्षिक राशि 1 अरब 65 करोड़ 75 लाख 9 हजार 708 व्यय की स्वीकृति कैबिनेट में दी गयी है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…