राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्ज का ब्याज नहीं चुकाने पर एक दलित महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतरवाने के मामले में मंगलवार को बिहार के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने इस मामले में चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने एक बयान में कहा कि रिपोर्ट में प्राथमिकी की स्थिति, पीड़ित महिला की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य स्थिति और उसे दिया गया मुआवजा जैसी जानकारी भी आयोग को दी जाए।
आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत संज्ञान लिया है कि 23 सितंबर को पटना जिले के मोसिमपुर गांव में अनुसूचित जाति की एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, उसके कपड़े उतार दिए गए और उस पर पेशाब किया गया।
ऋण पर अतिरिक्त ब्याज चुकाने में विफल रहने के बाद उसे यातना और अमानवीय व्यवहार का शिकार होना पड़ा। इसी मामले में मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर सरकार से जवाब मांगा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…