Bihar

बिहार: मज़दूर के टूटे हुए घर का निरीक्षण करने के लिए खुद पानी में नहीं उतर सके अंचलाधिकारी, ड्राइवर को मजदूर के कंधे पर बैठाकर फोटो खींचने भेजा

बिहार में जमुई के बरहट प्रखंड के ध्वस्त घर का निरीक्षण करने पहुंचे अंचलाधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने घर के आसपास पानी लगा देख अपने ड्राइवर को घर का निरीक्षण करने को कहा। ड्राइवर ने भी घर के आसपास पानी लगा देख वहां जाने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद पीड़ित के गुहार लगाने पर सीओ के ड्राइवर ने उसके कंधे पर बैठकर उसके घर का निरीक्षण करने कर निर्णय लिया। जिसके बाद पीड़ित ने उसे कंधे पर बैठाकर अपने घर तक लाया और अपने घर को दिखाकर वापस सड़क तक पहुंचाया। दरअसल जमुई पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से दर्जनों मिट्टी के घर गिर गए।

जिस लेकर पीड़ित लोगों ने मुखिया को बताया था। जिसके बाद मुखिया ने इस मामले की जानकारी सीओ रणधीर कुमार को दिया। जिसे लेकर आज सीओ बरहट प्रखंड के बरियारपुर पंचायत के घटवारी टोला में निरीक्षण करने पहुंचे थे।

पीड़ित के कंधे पर बैठकर किया निरीक्षण

घटवारी टोला के गोपाल सिंह का घर बारिश के पानी में पूरी तरह ध्वस्त हों गया। जिसके कारण उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित गोपाल सिंह ने बताया कि घर गिरने के मैने इसकी जानकारी गांव के मुखिया को दिया था। मुखिया ने बरहट प्रखंड के अंचलाधिकारी रणधीर कुमार को इस बात की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद उसके बाद सीओ रणधीर कुमार घर का मुआयना करने आए थे। लेकिन घर तक पहुंचने के रास्ते पर कमर से ऊपर पानी था। इसलिए सीईओ साहब गाड़ी में बैठे रहे और अपने ड्राइवर को भेज दिया। पानी कमर से ज्यादा होने के कारण ड्राइवर साहब पानी में डूब कर कैसे उसके घर तक आते।

इसलिए ड्राइवर ने गरीब के कंधे पर चढ़ कर पीड़ित परिवार के घर का मुआयना करने पहुंच गए। इस दौरान ड्राइवर लगभग 2 किमी तक पीड़ित के कंधे पर बैठकर पीड़ित के घर से पहुंचे जो जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

SDO ने घटना को लेकर जताई निंदा

इसके बाद से सीओ साहब को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन वो सामने से बचते नजर आ रहे हैं। जमुई के अनुमंडलाधिकारी अभय तिवारी भी जिला मुख्यालय में उपलब्ध नहीं होने के कारण कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी पर उन्होंने पर इस घटना की निंदा की।

आए और फोटो खिंचकर चले गए

पीड़ित की भाभी मीना देवी ने कहा कि पहले तो सीओ साहब को इस बात पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन फिर आये तो अपने गाड़ी में बैठे रहे और ड्राइवर को घर देखने भेज दिया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर को गोपाल सिंह ने कंधे पर बिठाकर कर घर दिखाने लाए और वो फोटो खींच कर चल गए। उन्होंने कहा कि किसी तरह उनके परिवार की जिंदगी कट रही है। अब तक उन्हें इंदिरा आवास का लाभ तक नहीं मिल पाया है। घटवारी टोला में 10 घरों का परिवार है। जहां 100 के करीब की आबादी होगी। घटवारी टोला तक जाने के लिए पक्का रास्ता तक नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 घंटा ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago