Bihar

बिहार: मगरमच्छ ने बच्चे को जबड़े में दबोचा.. तो भिड़ गई मां, बेटे को मौत के मुंह से खींच लाई

बिहार के बगहा में एक मां अपने बेटे के बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गई. पश्चिम चंपारण के लौकरिया थाना क्षेत्र के सुरवा बारी गांव में नदी पार करते समय एक नाबालिग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसके बाद लड़के की मां मगरमच्छ से भिड़ गई और बेटे को मौत के मुंह से वापस खींच लिया. बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि यहां गंडक नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है. ये बरसात के दिनों में गंडक नदी के साथ बहने वाली दूसरी सहायक नदियों में भी पहुंच जाते हैं. इस दौरान ये लोगों के जान के लिए खतरा बन जाते हैं.

लौकरिया सुरवा बारी गांव के बीच से बहने वाली त्रिवेणी नहर पार करते समय जब 11 साल के नीतीश कुमार पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया तब मां खतरनाक मगरमच्छ से भिड़ गई और काल के गाल से बेटे के वापस खींच लिया. इस दौरान मां ने अपने जान की परवाह नहीं की.

लाठी से मगरमच्छ पर हमला किया

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नहर पार करते समय नीतीश कुमार का पैर अचानक एक मगरमच्छ के ऊपर पड़ गया. जिसके बाद आक्रोशित मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया. तब बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां मगरमच्छ से भिड़ गई. उसने लाठी से मगरमच्छ पर हमला कर दिया. इसके बाद मगरमच्छ ने बच्चे को अपनी गिरफ्त से आजाद कर दिया. इस तरह मां ने बहादुरी से मगरमच्छ का सामना किया और अपने बेटे को काल के गाल से बचा लिया.

बच्चे का चल रहा है इलाज

घटना के तुरंत बाद महिला अपने बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़ पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया. बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर तारिक नदीम ने बताया की बच्चा अब खतरे से बाहर है. इनदिनों धान के फसल की निराई यानी सोहनी चल रही है.

महिला अपने बच्चे के साथ खेत में सोहनी करने गई थी. लौटते वक्त त्रिवेणी नहर पार करने के दौरान यह हादसा हुआ. मां की बहादुरी की चर्चा अस्पताल में भी लोगों के जुबान पर थी. सभी मां की तारीफ कर रहे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago