Samastipur

Instagram पर हुआ प्यार परवान चढ़ा तो नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने 1125 KM का सफर तय कर पहुंची समस्तीपुर, स्टेशन पर RPF ने पकड़ा

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर : सोशल मीडिया के माध्यम से पहले प्यार हुआ। फिर इश्क परवान चढ़ा तो नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने हरियाणा के गुरूग्राम से 1125 किलोमीटर का सफर तय कर समस्तीपुर पहुंच गई। दोनों नाबालिग को दलसिंहसराय स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने संदिग्ध स्थिति पकड़ा। पुलिस के पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद आरपीएफ ने दोनों का समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। इधर आरपीएफ ने दोनों के परिजनों को सूचना भेज दिया है।

इस संबंध में प्रेमी युगल का बताना है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के 16 वर्षीय लड़के को हरियाणा गुरुग्राम की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से इंट्राग्राम के जरिये पहचान बनी। धीरे-धीरे पहचान प्यार में बदलने लगा। इंट्राग्राम और व्हाट्एप पर दोनों घंटों बातचीत करने लगी। लड़के ने अपनी प्रेमिका को घरवालों से मिलवाने बुलवाया।

जिसके बाद उक्त नाबालिग लड़की घर से अकेले निकल लड़के और उसके परिवार से मिलने ट्रेन से दलसिंहसराय के लिए चली। लेकिन जिस ट्रेन से वह आ रही थी, उसका ठहराव दलसिंहसराय में नहीं होने के कारण लड़का उसे रिसीव करने रात को पसैंजर ट्रेन पकड़कर बरौनी पहुंच गया। जहां दोनों बरौनी स्टेशन पर सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरपीएफ ने दोनों को पकड़ लिया।

आरपीएफ ने मामले की जानकारी दोनों के घरवालों के साथ-साथ चाइल्ड लाइन को दिया। हालांकि लड़का का कहना है कि दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं। एक साथ जीना मरना चाहते है। वहीं चाइल्ड लाइन के अधिकारी का बताना है कि लड़की और लड़के के घर वालों को सूचना दे दी गई है। चुकी दोनों नाबालिग है, ऐसी स्थिति में अगर लड़की परिवार के साथ नहीं जाना चाहेगी तो उसे रिमांड होम भेजा जा सकता है। तत्काल दोनों को अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

13 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

14 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

15 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

22 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago