Bihar

लालू प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने CBI को मुकदमा चलाने की इजाजत दी

लैंड फॉर जॉब मामले में दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की गृह मंत्रालय द्वारा इजाजत दे दी गई है. सीबीआई ने इस बात की जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट को दी. ऐसे में माना जा रहा है कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. वहीं, इसी मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दायर चार्जशीट पर सुनवाई एक बार फिर से टल गई है. दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होगी.

बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने बीते 3 जुलाई को तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था. बीते 8 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले की पहली सुनवाई होनी थी, लेकिन एन वक्त पर सुनवाई टल गई थी. 12 सितंबर को फिर से मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन सुनवाई एक बार फिर टल गई है. वहीं, सीबीआई को केंद्रीय गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिलने के बाद लालू यादव के लिए भी मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं.

बता दें कि सीबीआई ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से लालू के खिलाफ केस चलाने की इजाजत मांगी थी, जिसे गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है. इस मामले दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई कर रहा है. लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती इस मामले में फिलहाल बेल पर हैं.

गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था. इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था जिसमें जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लैट रजिस्ट्री करायी थी.जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी.

इस मामले में सीबीआई के साथ-साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है. इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है. पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिस पर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

7 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

7 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago