समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

परहेज भूल, लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप संग राजस्थानी जायके का उठाया लुफ्त, डिनर की तस्वीरें हुई वायरल… 

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद से राजद सुप्रीमो लालू यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। फिर चाहे इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल होना हो, या फिर सैर सपाटा की बात हो। कभी लालू टेनिस खेलते दिखते हैं, तो कभी पटना की सड़कों पर कुल्फी खाते। रविवार की शाम को लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ राजस्थानी जायके का लुफ्त उठाया। पटना के घुमर होटल में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बेटे संग राजस्थानी थाली का स्वाद चखा। जिसकी तस्वीरें तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

इस दौरान तेज प्रताप कुर्ते पजामे में तो वहीं लालू यादव लोअर टीशर्ट में नजर आए। दोनों के एक साथ राजस्थानी व्यंजन का लुफ्त उठाया। तेज प्रताप ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा आज अपने पिता आदरणीय श्री लालू यादव जी के साथ रात्रि भोजन पर पटना के घुमर होटल में राजस्थानी थाली का आनंद लेने पहुंचे।

Teachers Day page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

तेज प्रताप की पोस्ट पर उनके फॉलोवर्स ने तरह-तरह की कमेंट्स किए, किसी ने उन्हें पिता लालू को बाहर के खाने से परहेज रखने की सलाह दी। तो किसी ने चारे की याद दिला दी। वैसे आपको बता दें किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से डॉक्टरों ने उन्हें वजन संतुलित रखने और मीठा और नॉनवेज कम खाने की सलाह दी है। लेकिन लालू यादव कह चुके हैं कि उनकी जीभ चटोर है, इसलिए कभी-कभी परहेज का उल्लंघन हो जाता है।

IMG 20230701 WA0080

इससे पहले बीते महीने अचानक लालू प्रसाद यादव अपने मित्र और सहयोगी शिवानंद तिवारी के साथ पटना की मरीन ड्राइव पहुंच गए थे। इस दौरान वो काफी देर तक वहां घूमे और फिर कुल्फी का मजा लिया था। इस दौरान उनसे मिलने के लिए लोग उमड़ पड़े। आपको बता दें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का बीते साल दिसंबर में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150