Bihar

बिहार में कलियुगी दोस्तों की करतूत, पार्टी में नींद की गोली खिलाई और किडनैप कर लिया; छोड़ने के लिए मांगे 20 लाख

बिहार के मुजफ्फरपुर में नोटों की खातिर दोस्ती में दगा देने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जिले के करजा से एक जेवर व्यवसायी को फिरौती की रकम के लिए उसके दोस्तों ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे रिहा करने के लिए 20 लाख रुपए मांगे। उसके पहले व्यवसायी ने सभी आरोपियों को पार्टी दी जहां नशे की दवा खिलाकर उसे उठा लिया।

रविवार की देर शाम की मनोज कुमार के बेटे को अंशु कुमार को बदमाशों ने अगवा कर लिया। फोनकर उनसे बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। काफी मिन्न्त करने पर दस लाख रुपये व सोने की एक चेन देने व बाकी पैसे बाद में देने को कहा। व्यवसायी ने इसकी सूचना करजा थाने की पुलिस को दी। दरअसल जिले के करजा थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी मनोज कुमार के 25 साल के बेटे अंशु कुमार ने श्री गणेशाय नमः नाम से अपनी नई दुकान खोली थी। दुकान खोलने की खुशी में दोस्तों ने उससे पार्टी की मांग की थी। रविवार को अंशु ने अपने दोस्तों को दावत पर बुलाया जहां से उठा लिया गया।

मनोज कुमार ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी दिया, जिससे अपराधी ने फिरौती मांगी थी। पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर छापा मारा। व्यवसायी पुत्र अंशु कुमार (25) को अनंत करजा स्थित एक चप्पल फैक्ट्री से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मुख्य अपहर्ता समेत तीन को तीन घंटे के अंदर दबोच लिया।

इस मामले में डीएसपी मुख्यालय आशीष आनंद ने खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य अपहर्ता राहुल कुमार अपहृत आभूषण व्यवसायी अंशु का दोस्त ही निकला। राहुल करजा रोड नंबर दो में साइबर कैफे चलाता है। अंशु उसकी दुकान की बगल में आभूषण की दुकान खोल रहा था। अंशु की पेठिया रोड में पहले से श्री गणेशाय नम नामक आभूषण की दुकान भी है।

पुलिस के अनुसार, राहुल, अंशु व अन्य दोस्तों ने शाम में साथ में खाना खाया। इसी दौरान अंशु को नींद की गोली दे दी गई। इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया। सभी स्थानीय ही हैं। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर और जानकारी लेने में जुटी है। उधर, मामले को लेकर द्वारिकानाथपुर निवासी आभूषण व्यवसायी मनोज कुमार ने सोमवार को करजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

आवेदन में बताया कि अंशु दुकान बंद कर रविवार की शाम 7 बजे घर के लिए निकला। आठ बजे रात तक उसके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसी दौरान एक अनजान नंबर से फिरौती के लिए फोन आना शुरू हो गया। अपहर्ता ने बेटे को छोड़ने के लिए बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती की रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी। 10 मिनट के अंदर पैसा देने को कहा। बाद में दस लाख रुपये व सोने की चेन देने की बात पर माना।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

3 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

4 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

7 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

10 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

13 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

14 घंटे ago