Bihar

‘नीतीश कुमार का NDA में स्‍वागत है…’, केंद्रीय मंत्री का जदयू को एनडीए में शामिल होने का खुला ऑफर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief minister Nitish kumar) के सोमवार को दिए गए बयान के बाद भी एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर विराम नहीं लग रहा है।

भाजपा सांसद सुशील मोदी (BJP MP Sushil Modi) और बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे बंद होने की बात कहे जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि नीतीश कुमार का एनडीए (NDA) में स्वागत है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुछ बयानों को देखते हुए अटकलें जोरों पर थीं कि नीतीश कुमार जल्‍द पलटी मार सकते हैं और वह आईएनडीआईए गठबंधन (INDIA Alliance) को छोड़कर एनडीए में वापसी कर सकते हैं।

इस बीच,नीतीश कुमार सोमवार को जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने गए तो वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एनडीए में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया।

… अब अटकलों पर लग जाएगा विराम

इसके बाद, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और बिहार अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश के लिए भाजपा (BJP) के दरवाजे बंद हैं, यह बात वे लोग गई बार स्पष्ट कर चुके हैं। इसके बाद लगा था कि अब नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग जाएगा, लेकिन केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बयान से एक बार फिर सियासत गरमा गई है।

नीतीश का एनडीए में स्‍वागत है

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से जब नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि व्यक्ति नहीं, समय बलवान होता है, जो होगा, अच्छा होगा। उनका एनडीए में स्वागत है… स्‍वागत है… स्‍वागत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago