Bihar

इस दिन बीपीएससी जारी कर सकता है शिक्षक भर्ती का रिजल्ट, जानिये किस वजह से परिणाम में फंसा पेच

बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षक अभ्यर्थियों के रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीपीएससी रिजल्ट को इस महीने के आखिरी तक जारी कर सकता है.

आपको बता दें कि बीपीएससी द्वारा करीब 1.70 लाख पदों पर शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया चल रही है. प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए विभिन्न विषयों के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त से 26 अगस्त तक दो पालियों में हुआ था.

28 सितंबर को जारी होगा सीटेट का रिजल्ट

24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच हुए शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पहले 25 सितंबर तक जारी होने वाला था, लेकिन अब इसमें थोड़ी देरी हो सकती है. इसी बीच CTET का भी रिजल्ट जारी होने वाला है. सीबीएसई और बीपीएससी के आधिकारियों के बीच बातचीत में यह बात सामने आई कि सीटेट का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी होगा. बीपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सीटीईटी अपीयरिंग अभ्यर्थी भी शामिल हुए थे. यही वजह है कि अब रिजल्ट को टालते हुए सीटेट रिजल्ट के बाद जारी करने का निर्णय लिया गया है.

बीपीएससी को सिर्फ सीटेट रिजल्ट का है इंतजार

बीपीएससी के आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 27 से 30 सितंबर के बीच जारी करने की संभावना हैं. वहीं 27 से 29 सितंबर के बीच माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का रिजल्ट जारी किया जा सकता है तो वहीं 28 से 30 के बीच में प्राइमरी स्कूलों के लिए शिक्षकों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. कुल मिला कर बात यह है कि इस महीने के आखिरी तक बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना हैं. आपको यह भी बता दें कि 90 फीसदी तक रिजल्ट शीट को तैयार कर लिया गया है. बीपीएससी को सिर्फ सीटेट रिजल्ट का इंतजार है.

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

4 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago