Bihar

अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर में रैली के लिए आज शाम ही पहुंचेंगे बागडोगरा… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित एक बार फिर बिहार आ रहे हैं मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह की रैली होगी जहां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसे लेकर वे शुक्रवार दिल्ली से निकल जाएंगे। प्राप्त जानाकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह पहले बागडोगरा पहुंचेंगे। झंझारपुर में शनिवार को होने वाले रैली को लेकर वे आज रात ही बागडोगरा पहुंच जाएंगे और एसएसबी के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बीजेपी नेता 2024 में इंडिया गठबंधन को लोकसभा की सभी 40 सीटों पर परास्त करने के लिए आवाह्न बिहार के लोगों से करेंगे।

गृह मंत्री के बिहार दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसे लेकर सीआरपीएफ कमांडेंट और एसपी सुशील कुमार के बीच बैठक हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर समीक्षात्मक बैठक सीआरपीएफ कमांडेंट होम मिनिस्टर की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। हेलीपैड से लेकर ललित कर्पूरी स्टेडियम, अतिथि शाला एवं शौचालय आदि की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।

बीजेपी की ओर से भी रैली को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खास तौर पर तैयारी में जुटे हैं। पार्टी के कई नेता मधुबनी कैंप कर रहे हैं। शहर के अधिकांश होटलों में कमरे फुल हो चुके हैं। जिला प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन की भी तत्पतरता से तैयारी कर रहा है।

अमित शाह 1 साल में छठी बार बिहार आ रहे हैं। राज्य में एनडीए की सरकार खत्म हो जाने और नीतीश कुमार द्वारा राजद के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाने के बाद बीजेपी बिहार को विशेष तौर पर फोकस कर रही है। गृह मंत्री अररिया भी जाएंगे। सीमांचल में यह उनका दूसरा दौरा होगा। इसके पहले वह पटना, नवादा, लखीसराय, बाल्मीकि नगर, छपरा, पूर्णिया में जनसभा कर चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

15 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago