Bihar

बाबा बैद्यनाथ से इतनी ताकत मांगी कि एनडीए को सत्ता से उखाड़ फेंक सकें, देवघर में पूजा के बाद बोले लालू

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने सोमवार सुबह झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने के बाद लालू प्रसाद पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। लालू ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ से इतनी ताकत मांगी कि राजग को सत्ता से उखाड़ फेंक सकें।

लालू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान को बेच केंद्र सरकार बेच देना चाहती है। चुनाव नजदीक आता देख पीएम मोदी जनता को छलने के प्रयास में जुट गए हैं। कर्नाटक में मोदी का बजरंगबली का नारा नहीं आया काम। लालू ने यह भी कहा कि अभी कुछ और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने के बाद युद्ध (चुनाव) के मैदान में कूदेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ से बढ़कर कोई नहीं है, जिनको बुलावा जाता है, वही बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। लालू ने बताया कि 28 दलों के इंडिया संगठन में संयोजक के लिए कमेटी का गठन हो चुका है। 12, 13, 14 तारीख को दिल्ली में इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक होगी।

इससे पहले लालू और राबड़ी सुबह करीब साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचे और 12 ‘ज्योर्तिलिंग’ में से एक इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के प्रबंधक-सह-पुजारी रमेश परिहस्त के सहयोग से पूजा की। परिहस्त ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने लंबे समय बाद मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने देश में लोगों के बीच शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की।

पार्टी प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि देवघर में पूजा-अर्चना के बाद लालू और राबड़ी झारखंड के दुमका जिले के बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए, जहां वे पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि आरजेडी की झारखंड इकाई के नेताओं और कार्यर्ताओं ने भी रविवार को लालू प्रसाद ने मुलाकात की। उन्होंने (लालू) आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए हमें राज्य में पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने हमें ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ का मंत्र भी दिया। बता दें कि लालू ने चार सितंबर को सोनपुर में प्रसिद्ध बाबा हरीहरनाथ मंदिर के दर्शन किए थे और सात सितंबर को जन्माष्टमी के मौके पर पटना में बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

4 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

10 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

11 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago