Bihar

I.N.D.I.A का पोस्‍टर देखते ही भड़क गए ललन सिंह, पटना में जदयू कार्यालय से मिनटों में हटवाया

बिहार की राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय के सभागार में लगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पोस्‍टर पर विवाद शुरू हो गया। जदयू के प्रदेश मुख्यालय के प्रेस वार्ता कक्ष में में लगे I.N.D.I.A के पोस्‍टर को देखते ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए, जिसके बाद कुछ मिनट के भीतर ही पोस्‍टर हटवा दिया गया।

दरअसल, जदयू कार्यालय में लगे I.N.D.I.A के पोस्‍टर पर विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के फोटो लगे थे और साथ ही ‘जीतेगा इंडिया चक दे इंडिया’ का नारा लिखा था, लेकिन इस पोस्टर में बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्‍वीर नहीं लगी थी।

कार्यालय में पोस्‍टर लगने के बाद जैसे फोटो न होने की जानकारी ललन सिंह को मिली, उन्‍होंने पोस्‍टर की तस्‍वीर मंगवाई। इसके बाद ललन सिंह भड़क गए और तुरंत पोस्‍टर हटाने का फरमान दिया।

N.D.I.A के पोस्‍टर के बैकग्राउंड में संसद की तस्‍वीर लगी नजर आ रही थी, जबकि पोस्टर के सेंटर में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार था, जिनके बाईं ओर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और दाईं ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थे। इनके आसपास गठबंधन के अन्‍य नेताओं की तस्‍वीरें लगी थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

6 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

12 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

13 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

14 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago