बिहार की राजधानी पटना स्थित जदयू कार्यालय के सभागार में लगे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के पोस्टर पर विवाद शुरू हो गया। जदयू के प्रदेश मुख्यालय के प्रेस वार्ता कक्ष में में लगे I.N.D.I.A के पोस्टर को देखते ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए, जिसके बाद कुछ मिनट के भीतर ही पोस्टर हटवा दिया गया।
दरअसल, जदयू कार्यालय में लगे I.N.D.I.A के पोस्टर पर विपक्ष के सभी बड़े नेताओं के फोटो लगे थे और साथ ही ‘जीतेगा इंडिया चक दे इंडिया’ का नारा लिखा था, लेकिन इस पोस्टर में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं लगी थी।
कार्यालय में पोस्टर लगने के बाद जैसे फोटो न होने की जानकारी ललन सिंह को मिली, उन्होंने पोस्टर की तस्वीर मंगवाई। इसके बाद ललन सिंह भड़क गए और तुरंत पोस्टर हटाने का फरमान दिया।
N.D.I.A के पोस्टर के बैकग्राउंड में संसद की तस्वीर लगी नजर आ रही थी, जबकि पोस्टर के सेंटर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार था, जिनके बाईं ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दाईं ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थे। इनके आसपास गठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीरें लगी थीं।
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…